टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। स्कैमर्स अब पहले से कहीं ज्यादा निडर होते जा रहे हैं। PIB की एक नई पोस्ट ने एक ऐसे स्कैम की तरफ ध्यान खींचा है, जहां ठग लोगों को रिफंडेबल टैक्स देने के बहाने ठगने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का रूप धारण कर रहे हैं। इस स्कैम में विक्टिम को एक फर्जी ऑफिशियल जैसा दिखने वाला लेटर मिलता है। इसमें दावा किया जाता है कि ट्रांजैक्शन इश्यू के कारण रिसीवर के 1 लाख रुपये रोक दिए गए हैं और 7,500 रुपये का पेमेंट करने के बाद ही इसे रिलीज किया जा सकता है। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है, तो उसका जवाब बिल्कुल न दें। आइए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) रिफंडेबल टैक्स स्कैम के बारे में जानते हैं विस्तार से।