Tech
मीटिंग समरी से लेकर ऑडियो रिकॉर्डिंग तक... Pova के नए AI बड्स में मिलेंगे कई तगड़े फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Pova ने 14 अगस्त को भारत में अपने डेब्यू से पहले अपकमिंग AI Buds Pro का डिजाइन रिवील कर दिया है, साथ ही अपनी Amazon माइक्रोसाइट के जरिए कई हेडलाइन AI फीचर्स को भी कंफर्म किया है। ये ट्रू वायर
लेखक Saket Singh Baghel17K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Pova ने 14 अगस्त को भारत में अपने डेब्यू से पहले अपकमिंग AI Buds Pro का डिजाइन रिवील कर दिया है, साथ ही अपनी Amazon माइक्रोसाइट के जरिए कई हेडलाइन AI फीचर्स को भी कंफर्म किया है। ये ट्रू वायरलेस ईयरबड्स देश में ब्रांड के पहले ऑडियो प्रोडक्ट होंगे और इनके भारत के पहले AI ईयरबड्स होने का दावा किया गया है। ये AI मीटिंग समरी, 78 भाषाओं में ट्रांसलेशन, 48dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और 40 घंटे तक की टोटल बैटरी लाइफ को सपोर्ट करेंगे। प्राइस और कम्प्लीट स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स लॉन्च के वक्त अनाउंस की जाएंगी।



