Tech
दोस्तों के साथ ट्रिप का हिसाब अब चुटकियों में! Paytm ने लॉन्च किया Split Bills फीचर, जानें कैसे करता है काम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जब आप वीकेंड ट्रिप, बर्थडे पार्टी, मूवी या दोस्तों के ग्रुप के साथ डिनर पर बाहर जाते हैं, तो खर्चों को स्प्लिट करने पर अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन हो जाता है कि किसने पेमेंट किया और किस पर
लेखक Saket Singh Baghel47K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जब आप वीकेंड ट्रिप, बर्थडे पार्टी, मूवी या दोस्तों के ग्रुप के साथ डिनर पर बाहर जाते हैं, तो खर्चों को स्प्लिट करने पर अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूजन हो जाता है कि किसने पेमेंट किया और किस पर अभी भी पैसे बकाया हैं। कई लोग खर्चों का हिसाब रखने के लिए अलग-अलग चैट्स या एप्स का इस्तेमाल करते हैं। इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए Paytm ने 'Split Bills' नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। Paytm पर Split Bills के साथ, यूजर्स एक ही जगह पर ग्रुप एक्सपेंसेस रिकॉर्ड कर सकते हैं, हर किसी का शेयर कैलकुलेट कर सकते हैं और पेमेंट्स सेटल कर सकते हैं। ये फीचर Paytm एप पर उपलब्ध है और इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह फ्री है।



