टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। 2000 के दशक का बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Orkut एक बार फिर वापसी कर सकता है। इसके फाउंडर Orkut Buyukkokten ने इंटरनेट यूजर्स से इस प्लेटफॉर्म को दोबारा शुरू करने के उनके प्लान को सपोर्ट करने की अपील की है, जिसका मेन फोकस फ्रेंडशिप, कम्युनिटी और रियल ह्यूमन कनेक्शन पर होगा। हालांकि, इसके लिए अभी किसी लॉन्च डेट का एलान नहीं किया गया है।