टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने गुरुवार को अपना लेटेस्ट ColorOS 17 यूजर इंटरफेस लॉन्च कर दिया। Android 17 पर बेस्ड ये नया सॉफ्टवेयर Oppo, OnePlus और Realme के स्मार्टफोन्स में टेक फर्म की नई 'Fluid Design' लैंग्वेज लेकर आएगा। लॉन्च अनाउंसमेंट के हिस्से के तौर पर स्मार्टफोन मेकर ने चीन में ColorOS 17 अपडेट के रिलीज शेड्यूल की घोषणा भी की है। पिछले साल की Oppo Find X9 सीरीज, OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro के साथ ये नया सॉफ्टवेयर पाने वाले शुरुआती फोन्स में शामिल होगी। इसका स्टेबल वर्जन अगले महीने की शुरुआत में रोलआउट किया जाएगा। ColorOS 17 अपडेट में नया Polar Light Engine भी शामिल किया गया है, जिसके बारे में डिवाइस परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का दावा किया गया है।