टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo K14 Plus 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है, जिसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज किया है। ये हैंडसेट Oppo K14 और K14x 5G की लिस्ट में शामिल होगा, जो इस साल की शुरुआत में भारत में आए थे। साथ ही हाल ही में लॉन्च हुए Oppo K14 Lite के बाद ये नया मॉडल बनेगा। Oppo ने अभी तक K14 Plus 5G की लॉन्च डेट, कीमत या स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसका टीजर 5G कनेक्टिविटी को कंफर्म करते हुए परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करता है।