Tech
भारत में महंगे हुए Oppo के स्मार्टफोन्स, 4000 रुपये तक बढ़ी कीमत; इन फोन्स के बढ़े दाम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने भारत में चार स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c अब कई कॉन्फिगरेशन में ज्यादा महंगे हो गए हैं। बदली हुई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट लिस्टेड
लेखक Saket Singh Baghel45K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने भारत में चार स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c अब कई कॉन्फिगरेशन में ज्यादा महंगे हो गए हैं। बदली हुई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट लिस्टेड हैं, जिनमें बढ़ोतरी 1,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक है। हालांकि, इसकी जानकारी आधिकारिक तौर कंपनी ने नहीं दी है। लेकिन, कीमतों को बदलावों के बारे में सबसे पहले जानकारी एक टिप्स्टर के हवाले से मिली है। Reno 16c और A6 5G में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि A6c दोनों वेरिएंट्स में 1,000 रुपये महंगा हो गया है। ये कदम भारत में स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़े पैमाने पर हो रही बढ़ोतरी के बीच उठाया गया है।


