Tech
Oppo का ट्रिपल 200MP कैमरा वाला 5G फोन, 6.78-इंच डिस्प्ले और लेटेस्ट MediaTek प्रोसेसर भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज, Find X10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार लाइनअप में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जिसमें सबसे बड़ा सरप्राइज एक नया Find X10 Pro Max
लेखक Sameer Saini38K पढ़े गए
-1784634292254.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज, Find X10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बार लाइनअप में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जिसमें सबसे बड़ा सरप्राइज एक नया Find X10 Pro Max मॉडल होने वाला है।
हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि ओप्पो, Find X10 Ultra को कैंसिल करके उसकी जगह Find X10 Pro Max लाएगा या नहीं, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स से संकेत मिल रहे हैं कि Pro Max इस लाइनअप का टॉप-एंड फ्लैगशिप डिवाइस बन सकता है। रिपोर्ट्स में इस आने वाले मॉडल्स के डिस्प्ले साइज, चिपसेट और ओवरऑल फीचर्स के बारे में बताया गया है।



