Tech
Oppo का 10,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, 80W फास्ट चार्जिंग और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Oppo A7 Pro Max के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस
लेखक Sameer Saini30K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Oppo A7 Pro Max के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। इस फोन को 4 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा। ये Oppo का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
कंपनी का दावा है कि ये बैटरी लंबे टाइम तक बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन की गई है और करीब 7 साल तक अपनी कैपेसिटी बनाए रख सकती है। फोन को तीन कलर और तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। चलिए डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन्स जान लेते हैं...



