टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने ChatGPT Space का एलान किया है। ये लेटेस्ट वर्क-फोकस्ड हब यूजर्स को ChatGPT के साथ पेजेस बनाने और एडिट करने और जुड़े हुए कंटेंट को Spaces में ऑर्गनाइज करने की सुविधा देता है। ChatGPT Space यूजर्स को अपने साथ काम करने के लिए दूसरे लोगों को इनवाइट करने की परमिशन भी देता है। वे रियल टाइम में फाइल्स में बदलाव कर सकते हैं। ये नया Space फीचर शुरुआत में OpenAI के Pro, Business और Enterprise प्लान्स के लिए उपलब्ध होगा। इसे ChatGPT डेस्कटॉप एप और वेब पर एक्सेस किया जा सकता है।