Tech
OpenAI ने लॉन्च किया Astra for Law, वकीलों का काम होगा आसान; रिसर्च और ड्राफ्टिंग में करेगा मदद
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने लॉ (कानून) सेक्टर के लिए अपना एआई मॉडल Astra for Law लॉन्च किया है। यह कंपनी के लेटेस्ट एआई मॉडल GPT-6 Astra पर आधारित है। ओपनएआई का कहना है कि इसकी मदद से लॉ फर्म्स और लीगल सॉफ्टवे
लेखक Digital Desk27K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI ने लॉ (कानून) सेक्टर के लिए अपना एआई मॉडल Astra for Law लॉन्च किया है। यह कंपनी के लेटेस्ट एआई मॉडल GPT-6 Astra पर आधारित है। ओपनएआई का कहना है कि इसकी मदद से लॉ फर्म्स और लीगल सॉफ्टवेयर कंपनियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस टूल की मदद से कंपनियों वकीलों के कस्टम एप बना सकते हैं, जिससे वे कानूनी रिसर्च और सलाह ले सकते हैं।
OpenAI ने Astra for Law में GPT-6 Astra के साथ अमेरिका के कोर्ट केस, कानून, नियम और अन्य सभी प्रकार के कानूनी डॉक्यूमेंट को इंडेक्स किया है। इसके साथ ही इस मॉडल को कानून से जुड़े मामलों के विश्लेषण और डॉक्यूमेंट राइटिंग के लिए ट्रेन किया गया है।


