Tech
OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को होगा लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी, 2.5 दिन तक मिलेगा बैकअप
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6x इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में इस हैंडसेट का टीजर जारी करना शुरू किया है, जो हाल ही में शुरू हुई OnePlus N सीरीज में OnePl
लेखक Saket Singh Baghel16K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6x इस महीने के आखिर में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में इस हैंडसेट का टीजर जारी करना शुरू किया है, जो हाल ही में शुरू हुई OnePlus N सीरीज में OnePlus N6 के बाद दूसरा मॉडल होगा। कंफर्म हो चुका है कि ये फोन देश में दो अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब, कंपनी ने OnePlus N6x की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा, लॉन्च से एक हफ्ते पहले ही कंपनी ने दावा किया है कि ये फोन 2.5 दिन तक की बैटरी लाइफ देगा।



