Tech
कम बजट में तहलका मचाने की तैयारी! OnePlus N6 के बाद अब आ रहा है OnePlus N6x; जानें डिटेल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 को पिछले महीने भारत में 8,000mAh की बैटरी और एक ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को टेक कंपनी की नई एंट्री-लेवल N सीरीज के पहल
लेखक Saket Singh Baghel24K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus N6 को पिछले महीने भारत में 8,000mAh की बैटरी और एक ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6000 सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को टेक कंपनी की नई एंट्री-लेवल N सीरीज के पहले मॉडल के रूप में पेश किया गया था, जिसे Nord लाइनअप के नीचे प्लेस किया गया है। अब, स्मार्टफोन मेकर ने इस सीरीज में एक और मॉडल के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। OnePlus N6x नाम का ये हैंडसेट इस लाइनअप का दूसरा मॉडल होगा। देश में इस अपकमिंग फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जिससे इसकी अवेलेबिलिटी की डिटेल्स सामने आ गई हैं। एक टिप्स्टर का दावा है कि OnePlus N6x देश में फैमिलियर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ डेब्यू करेगा।



