Tech
OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप 5G फोन को लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 16 के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी ने चीन में नए डिवाइस को लेकर ऑफिशियल तौर पर टीज करना स्टार्ट कर दिया है।
लेखक Sameer Saini47K पढ़े गए
-1789644198115.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप 5G फोन को लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 16 के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी ने चीन में नए डिवाइस को लेकर ऑफिशियल तौर पर टीज करना स्टार्ट कर दिया है। कंपनी ने Weibo पर शेयर किए गए टीजर में डिवाइस के डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर से जुड़ी खास डिटेल्स दी हैं।
इतना ही नहीं इस नए OnePlus 16 को चीन में 3C सर्टिफिकेशन भी मिल गया है, जिससे इसकी चार्जिंग स्पीड की जानकारी मिलती है। कंपनी ने अभी फोन की सही लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन अक्टूबर में चीन में पेश किया जा सकता है।


