Tech
OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला फ्लैगशिप 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 200MP कैमरा भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस जल्द ही अपने मौजूदा OnePlus 15 का सक्सेसर लेकर आ रहा है जिसे कंपनी OnePlus 16 के नाम से पेश करने वाली है। इस डिवाइस को कंपनी साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक
लेखक Sameer Saini44K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस जल्द ही अपने मौजूदा OnePlus 15 का सक्सेसर लेकर आ रहा है जिसे कंपनी OnePlus 16 के नाम से पेश करने वाली है। इस डिवाइस को कंपनी साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी कन्फर्म नहीं की है, लेकिन पहले कहा जा रहा था कि ये हैंडसेट आम तौर पर होने वाली लॉन्चिंग से पहले, शायद सितंबर में आ सकता है।
हालांकि अब एक टिपस्टर का कहना है कि OnePlus शायद अक्टूबर में इस नए फोन को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स में इसके कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए है, जिसमें 6.78-इंच की फ्लैट डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 इलीट Gen 6 Pro चिप मिल सकता है। चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग डिवाइस में क्या क्या खास मिल सकता है...



