Tech
OnePlus का 7,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस कल यानी 31 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में अपना एक और शानदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को OnePlus N6x के नाम से पेश करने वाली है। यह स्मार्टफोन दोपहर 12:00 बजे एक
लेखक Sameer Saini25K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस कल यानी 31 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में अपना एक और शानदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को OnePlus N6x के नाम से पेश करने वाली है। यह स्मार्टफोन दोपहर 12:00 बजे एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। बजट सेगमेंट में आने वाले इस फोन को लेकर ग्राहकों के बीच पहले ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।
फोन में सबसे खास इसकी 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। साथ ही डिवाइस में बेहतरीन कैमरा के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिलने वाली है। ऐसे में अगर आप भी एक नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस के लिए इंतजार कर सकते हैं...



