टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus Nord Buds 3r को भारत में एक नया कलर ऑप्शन मिला है। ये नया कलर वेरिएंट अपकमिंग OnePlus Festive Sale, Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल्स के दौरान सेल के लिए उपलब्ध होगा। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन्स पिछले साल दो शेड्स में पेश किए गए थे। OnePlus Nord Buds 3r के बारे में दावा किया गया है कि ये चार्जिंग केस के साथ 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। इन इयरफोन्स को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग मिली हुई है।