Tech
Nokia Lumia के लुक में आया AI वाला फीचर फोन, टचस्क्रीन डिस्प्ले से है लैस; जानें कीमत
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD Touch AI को चीन में टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI फीचर्स और Nokia Lumia series से इंस्पायर्ड डिजाइन वाले एक नए फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किए जाने की खबर है। ITHome की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये है
लेखक Saket Singh Baghel12K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD Touch AI को चीन में टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI फीचर्स और Nokia Lumia series से इंस्पायर्ड डिजाइन वाले एक नए फीचर फोन के तौर पर लॉन्च किए जाने की खबर है। ITHome की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये हैंडसेट डुअल 4G कनेक्टिविटी, Wi-Fi, हॉटस्पॉट शेयरिंग, मोबाइल पेमेंट्स और एक डेडिकेटेड SOS बटन को सपोर्ट करता है। ये भी कहा जा रहा है कि ये ByteDance के Doubao AI मॉडल पर चलता है और AI-असिस्टेड ट्रांसलेशन, लर्निंग, फोटोग्राफी और इमेज जनरेशन फीचर्स ऑफर करता है।



