टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Bharti Airtel ने मंगलवार को भारत में अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान्स के साथ शामिल नए बेनिफिट्स का एलान किया। इस टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने 999 रुपये और उससे ऊपर की कीमत वाले पोस्टपेड प्लान्स में Apple का iCloud+, Apple TV और Apple Arcade जोड़ दिया है। Airtel ने कहा कि ये अपडेटेड प्लान्स फैमिली के लिए कनेक्टिविटी को डिजिटल एंटरटेनमेंट और दूसरी सर्विसेज के साथ कंबाइन करते हैं। ये एक ही ऑफरिंग के तहत क्लाउड स्टोरेज, Apple की स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस और गेम्स का एक पूरा कैटलॉग ऑफर करते हैं।