टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले हफ्ते मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने मोटोरोला एज 70 मैक्स के नाम से पेश किया। यह कंपनी के लेटेस्ट एज लाइनअप में पांचवां मॉडल है। इससे पहले कंपनी एज 70, एज 70 फ्यूजन, एज 70 प्रो और एज 70 प्रो प्लस लॉन्च कर चुकी है। नए डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8-इंच एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है।
डिवाइस फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट से लैस है। साथ ही फोन में 12GB तक रैम और एंड्रॉइड 16 भी मिल रहा है। फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी भी है। आइए इसके फुल स्पेसिफिकेशन जानने से पहले कीमत पर एक नजर डालते हैं...