टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज का एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। ये एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी इस डिवाइस को Motorola Edge 70 Neo 5G के नाम से पेश कर सकती है। डिवाइस को Lenovo India के एक ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पेज पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
ये लिस्टिंग Lenovo India के Android 17 बीटा प्रोग्राम के रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर दिखी गई है, जिसमें Motorola Edge 70 Neo का साफ तौर पर उन डिवाइस में जिक्र किया गया था जो इसके लिए एलिजिबल हैं। इसका नाम एक ऑफिशियल वेबपेज पर है। इससे ये भी पता चलता है कि Motorola पहले से ही इंडियन मार्केट के लिए इस डिवाइस की टेस्टिंग कर रहा है।