Tech
Motorola का नया 5G फोन जल्द आएगा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ मिल सकता है 50MP कैमरा
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस नए डिवाइस को कंपनी Motorola G Max के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी का ये नया G-सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है। हाल
लेखक Sameer Saini15K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्केट में अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस नए डिवाइस को कंपनी Motorola G Max के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी का ये नया G-सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी त्योहारों के शॉपिंग सीजन से पहले कॉम्पिटिटिव मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करते हुए इस फोन को 15 अगस्त के आसपास लॉन्च कर सकती है।
हालांकि मोटोरोला ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भारतीय मॉडल में ग्लोबल मॉडल की तुलना में हार्डवेयर में बड़े चेंज देखने को मिलेंगे।



