Tech
Meta ने पेश किया Muse Charm AI डिवाइस: कीचेन जैसे डिजाइन में मिलेगा कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर, ऐसे करेगा काम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने हाल ही में अपने सालाना इवेंट Meta Connect 2026 का आयोजन किया था, जिसमें Ray-Ban Meta Audio, थर्ड-जनरेशन Ray-Ban Meta, Meta VR Glasses और नए फ्रेम्स और कोलैबोरेशन्स के साथ नए Meta Glas
लेखक Saket Singh Baghel13K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने हाल ही में अपने सालाना इवेंट Meta Connect 2026 का आयोजन किया था, जिसमें Ray-Ban Meta Audio, थर्ड-जनरेशन Ray-Ban Meta, Meta VR Glasses और नए फ्रेम्स और कोलैबोरेशन्स के साथ नए Meta Glasses लॉन्च किए गए। इवेंट के दौरान टेक दिग्गज ने Muse Charm नाम का एक नया स्टैंडअलोन डिवाइस भी पेश किया, जिसे खास तौर पर उसके 'Muse' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट के लिए डिजाइन किया गया है। ये डिवाइस एक कीचेन जैसा दिखता है और इसे यूजर्स को Meta के AI असिस्टेंट का तुरंत एक्सेस देने के लिए तैयार किया गया है। Muse Charm में एक फिंगरप्रिंट सेंसर और फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। ये इस साल के आखिर में उपलब्ध होगा।


