टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Meta ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में नए पैरेंटल सेफ्टी टूल्स एड किए हैं। ये सबसे लेटेस्ट टूल्स पेरेंट्स को तब मदद करने के लिए हैं जब टीनएजर्स सुसाइड या खुद को नुकसान पहुंचाने के रिस्क पर हो सकते हैं। सोशल मीडिया दिग्गज अब उन पेरेंट्स को नोटिफाई करेगा जो Instagram सुपरविजन टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, अगर उनके छोटे बच्चे ने Meta AI के साथ सुसाइड और सेल्फ-हार्म से जुड़ी कोई संवेदनशील बातचीत की हो। कंपनी का कहना है कि वह सुसाइड या सेल्फ-हार्म को लेकर टीनएजर्स के प्रॉम्प्ट्स पर Meta AI के रिस्पॉन्स को बेहतर बनाने के लिए मेंटल हेल्थ क्लीनिशियंस के फीडबैक का इस्तेमाल कर रही है।