Tech
Lava के दो नए फोन्स की बिक्री शुरू, मिलेगी 6,000 mAh तक की बैटरी; शुरुआती कीमत 8,999 रुपये
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को आज पहली बार सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। ये नए लावा स्मार्टफोन्स पिछले हफ्ते देश में 6.75-इंच डिस्प्ले और AI-सपोर्ट वाले 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा के सा
लेखक Saket Singh Baghel44K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 को आज पहली बार सेल में उपलब्ध करा दिया गया है। ये नए लावा स्मार्टफोन्स पिछले हफ्ते देश में 6.75-इंच डिस्प्ले और AI-सपोर्ट वाले 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किए गए थे। इन्हें फ्लिपकार्ट और लावा की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। Lava Virat V1 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि इसके 4G वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।



