टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो रिलायंस जियो अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई अलग-अलग प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जिनमें न सिर्फ डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं बल्कि कुछ प्लान्स तो OTT सब्सक्रिप्शन भी फ्री में ऑफर करते है। कंपनी का ₹1,299 वाला प्लान भी ऐसे ही प्रीपेड प्लान्स में से एक है।
इस प्लान में यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ फ्री Netflix समेत कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी कॉलिंग और डेटा के साथ OTT का भी मजा लेना चाहते हैं तो इस प्लान के साथ जा सकते हैं। चलिए पहले इस जियो प्लान के बेनिफिट्स जान लेते हैं...