Tech
Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को कई अलग-अलग बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करता है जिसमें न सिर्फ कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है बल्कि कुछ तो OTT बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं।
लेखक Sameer Saini35K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो रिलायंस जियो अपने करोड़ों ग्राहकों को कई अलग-अलग बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करता है जिसमें न सिर्फ कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिलती है बल्कि कुछ तो OTT बेनिफिट्स के साथ भी आते हैं। ऐसा ही एक प्लान ₹629 का है जिसमें कंपनी 5G कनेक्टिविटी के साथ कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट के बेनिफिट्स भी दे रही है।
इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है और इसमें ग्राहकों को डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, JioTV और JioAICloud जैसी सुविधाएं भी मिल रही हैं। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं...


