टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने दो नए प्रीपेड प्लान्स पेश किए हैं जिनकी कीमत 550 रुपये और 2000 रुपये है। ये दोनों प्लान्स अब पूरे भारत में कस्टमर्स के लिए उपलब्ध हैं। इससे कंपनी के OTT Pass की लिस्ट और बढ़ गई है। टेलीकॉम कंपनी के पास पहले से ही 200 रुपये का OTT Pass मौजूद है। अब ये दो प्लान्स भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनका मकसद एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स देने के साथ-साथ डेटा कंजप्शन को बढ़ाना है। कंपनी का 200 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी, 30GB डेटा और कई OTT प्लेटफॉर्म्स और लाइव TV चैनल्स के एक्सेस के साथ आता है। आइए 550 रुपये और 2000 रुपये वाले प्लान्स के बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं।