टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जियो एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। जी हां, कंपनी इस बार अपने पॉपुलर 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान पर ₹6,000 तक का डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के बाद 15 महीने वाला प्लान अब सिर्फ 10,000 रुपये में उपलब्ध हो रहा है, जबकि इसकी एक्चुअल कीमत 16,000 रुपये है।
फिलहाल ये जबरदस्त ऑफर MyJio एप पर दिख रहा है। हालांकि, इसे अभी तक जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये ऑफर सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और फिलहाल इसके लिए किसी खास एलिजिबिलिटी कंडीशन की भी जरूरत नहीं है। हालांकि, ये ऑफर अभी धीरे-धीरे रोलआउट हो रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स को ये ऑफर तुरंत दिखाई नहीं देगा।