Tech
JBL ने भारत में पेश किए 6 नए PartyBox पोर्टेबल स्पीकर्स, 800W तक का आउटपुट और 18 घंटे की बैटरी लाइफ
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। JBL ने भारत में अपनी PartyBox रेंज को बढ़ाते हुए छह नए पोर्टेबल स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में PartyBox 720, PartyBox 330, PartyBox 130, PartyBox On-The-Go 2 Plus, PartyBox On-The-G
लेखक Saket Singh Baghel11K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। JBL ने भारत में अपनी PartyBox रेंज को बढ़ाते हुए छह नए पोर्टेबल स्पीकर्स लॉन्च कर दिए हैं। इस लाइनअप में PartyBox 720, PartyBox 330, PartyBox 130, PartyBox On-The-Go 2 Plus, PartyBox On-The-Go 2 और PartyBox Encore 2 Plus शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी ने कम्पैटिबल PartyBox मॉडल्स के लिए अलग से मिलने वाले EasySing Mics भी पेश किए हैं। ये नए स्पीकर्स 800W तक का RMS आउटपुट, 18 घंटे तक का प्लेटाइम और IPX4 रेटेड स्प्लैश रेजिस्टेंस ऑफर करते हैं। वहीं कुछ चुनिंदा मॉडल्स में AI-पावर्ड ऑडियो और AI वोकल रिमूवल फीचर भी मिलता है।


