टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की डेट कन्फर्म हो गई है। आइकू का यह फोन स्काईलाइन कैमरा डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन इंडियन मार्केट में तीन कलर ऑप्शन ब्लू, ग्रीन और सिल्वर में लॉन्च होगा। इस फोन की ज्यादातर डिटेल फिलहाल सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
iQOO Z11 कब होगा लॉन्च?