Tech
iQOO Z11 भारत में जल्द होगा लॉन्च, सोशल मीडिया पर जारी हुआ टीजर; अगस्त में एंट्री की उम्मीद
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 मार्च में चीन में लॉन्च हुआ था। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये स्मार्टफोन अगस्त में भारत में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। अब, Vivo के इस सब-ब्रांड ने सोशल मीडि
लेखक Saket Singh Baghel43K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO Z11 मार्च में चीन में लॉन्च हुआ था। हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये स्मार्टफोन अगस्त में भारत में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार है। अब, Vivo के इस सब-ब्रांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके भारत में iQOO Z11 के जल्द आने को कंफर्म कर दिया है। पिछली रिपोर्ट्स बताती हैं कि iQOO Z11 का इंडियन वर्जन चाइनीज मॉडल में मिलने वाले Dimensity 8000 series प्रोसेसर के बजाय एक नए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा, नए iQOO Z11 के देश में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ डेब्यू करने की उम्मीद है।



