टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 12 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इस अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन के साथ नया iQOO Pad Pro Mini टैबलेट भी लॉन्च करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने अभी दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन कंपनी ने चीन में इनकी प्री-बुकिंग स्टार्ट कर दी है।
iQOO Neo 12 में 2K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले देखने को मिलने वाली है, जिसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक हो सकता है। जबकि बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है।