Tech
iQOO के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 8,400 mAh की बैटरी भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही अपनी नई iQOO 16 सीरीज के दो नए फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसकी कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस सीरीज के तहत iQOO 16 और iQOO 16s स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी का कहना ह
लेखक Sameer Saini32K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO जल्द ही अपनी नई iQOO 16 सीरीज के दो नए फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसकी कंपनी ने लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इस सीरीज के तहत iQOO 16 और iQOO 16s स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी का कहना है कि दोनों डिवाइस 8 दिसंबर 2026 को मलेशिया में लॉन्च होंगे। iQOO Malaysia ने सोशल मीडिया पर एक टीजर भी शेयर किया है।
हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च इवेंट का टाइम नहीं बताया है। भारत में इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट को लेकर भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी उम्मेद है कि जल्द ही ये दोनो फोन इंडियन मार्केट में भी लॉन्च हो सकते हैं।



