Tech
बच्चों को स्मार्टफोन से रखें दूर: खेल-खेल में नई चीजें सिखाएंगे टेक्नोलॉजी वाले ये 6 खास खिलौने
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बच्चों को स्मार्टफोन देना पैरेंट्स के लिए काफी आसान हो गया है। बच्चा रो रहा हो, खाना न खा रहा हो या किसी काम में परेशान कर रहा हो, तो उसे चुप कराने के लिए अक्सर मोबाइल थमा दिया जाता है।
लेखक Digital Desk40K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आजकल बच्चों को स्मार्टफोन देना पैरेंट्स के लिए काफी आसान हो गया है। बच्चा रो रहा हो, खाना न खा रहा हो या किसी काम में परेशान कर रहा हो, तो उसे चुप कराने के लिए अक्सर मोबाइल थमा दिया जाता है। शुरुआत में यह तरीका सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे बच्चा मोबाइल पर वीडियो देखने, गेम खेलने और लगातार स्क्रीन यूज करने का आदी हो जाता है। इसका असर न सिर्फ उसकी सेहत, बल्कि पढ़ाई और व्यवहार पर भी पड़ने लगता है।



