टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp कथित तौर पर iOS पर चैट्स और चैनल्स के लिए एक नया सर्च शॉर्टकट रोलआउट कर रहा है, जिससे यूजर्स के लिए कन्वर्सेशन इंफो स्क्रीन पर जाए बिना खास मैसेजेस को ढूंढना आसान हो जाएगा। ये शॉर्टकट तब नेविगेशन बार के नीचे दिखाई देता है जब यूज र्स किसी चैट में ऊपर की तरफ स्क्रॉल करते हैं, जिससे उन्हें मौजूदा सर्च इंटरफेस का सीधा एक्सेस मिल जाता है। इसके चैनल्स में भी काम करने की उम्मीद है, जहां पुराने अपडेट्स ढूंढने के लिए पिछली पोस्ट्स को मैनुअली स्क्रॉल करना पड़ता था। ये फीचर फिलहाल कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में और ज्यादा अकाउंट्स तक पहुंच सकता है।