Tech
iPhone में Low Power Mode हमेशा ON रखना सही है? जानिए कब करें इस्तेमाल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नए आईफोन में तो बैटरी बैकअप अच्छा मिलता है लेकिन समय के साथ डिवाइस की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या आने लगती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए काफी यूजर्स फोन में हर वक्त Low Power Mode
लेखक Sameer Saini30K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नए आईफोन में तो बैटरी बैकअप अच्छा मिलता है लेकिन समय के साथ डिवाइस की बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या आने लगती है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए काफी यूजर्स फोन में हर वक्त Low Power Mode को ON रखते हैं। ये फीचर बैटरी की खपत कम करने में काफी मदद करता है, लेकिन सवाल ये है कि क्या इसे हमेशा ON रखना iPhone के लिए सही है?
दरअसल, Low Power Mode को लंबे टाइम तक यूज किया जा सकता है, लेकिन हर वक्त इसे ON रखने की जरूरत नहीं है। Low Power Mode का मेन काम iPhone में बैटरी की खपत को कम करना है। इसे ऑन करने के बाद फोन कुछ ऐसे बैकग्राउंड प्रोसेस और फीचर्स को लिमिटेड कर देता है, जिसके कारण ज्यादा बैटरी खर्च होती है।


