Tech
क्या iPhone पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना है गलत? Apple के बड़े अधिकारी ने दिया जवाब
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone खरीदने के बाद बहुत से यूजर्स स्क्रीन को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए आज भी स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करते हैं, लेकिन एप्पल के नए वाईस प्रेसिडेंट ऑफ हार्डवेयर इंजीनियरिंग Tom Marieb स
लेखक Sameer Saini48K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone खरीदने के बाद बहुत से यूजर्स स्क्रीन को खरोंच और टूटने से बचाने के लिए आज भी स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करते हैं, लेकिन एप्पल के नए वाईस प्रेसिडेंट ऑफ हार्डवेयर इंजीनियरिंग Tom Marieb स्क्रीन प्रोटेक्टर को लेकर बिल्कुल अलग राय रखते हैं। दरअसल, TechRadar को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब वो किसी iPhone पर स्क्रीन प्रोटेक्टर देखते हैं तो उन्हें 'स्किन क्रॉल' जैसा महसूस होता है, क्योंकि कंपनी ने फोन की स्क्रीन को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत की है।


