Tech
नए iPhone 18 Pro और Pro Max की डिमांड में गिरावट, Apple ने सप्लायर्स से कहा- घटाएं प्रोडक्शन: रिपोर्ट
रॉयटर्स, नई दिल्ली। डिमांड में कमी के चलते एपल ने अपने कुछ सप्लायर्स से नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का प्रोडक्शन घटाने को कहा है। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के चलते फोन के
लेखक Digital Desk47K पढ़े गए

रॉयटर्स, नई दिल्ली। डिमांड में कमी के चलते एपल ने अपने कुछ सप्लायर्स से नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max का प्रोडक्शन घटाने को कहा है। निक्केई एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के चलते फोन के दाम में इजाफा किया है, जिससे डिमांड कम हो गई है।
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई लोगों को हवाला देते हुए बताया गया है कि iPhone बनाने वाली कंपनी सितंबर की शुरुआत से थोक बिक्री को लेकर ज्यादा कंजर्वेटिव रूख अपनाया है। अक्टूबर के लिए कलपुर्जों के आर्डर में पहले से ही 15 प्रतिशत की कटौती की गई है।


