Tech
iPhone 18 Pro सीरीज की सेल कल से, A20 Pro चिपसेट, 48MP कैमरा और 6.9 इंच डिस्प्ले भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल को पेश किया गया है। अब इन नए डिवाइस की सेल कल यानी 18 सितंबर से शुरू होने
लेखक Sameer Saini39K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल को पेश किया गया है। अब इन नए डिवाइस की सेल कल यानी 18 सितंबर से शुरू होने जा रही है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन को 9 सितंबर को आयोजित अपने Surprise and Shine इवेंट के दौरान लॉन्च किया था।
ऐसे में अब अगर आप भी नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Apple की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदारी करने पर आपको ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। साथ ही पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है।


