टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रेगुलर या कभी कभी पोस्ट करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने क्रिएटर्स और यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर रोल-आउट किया है, जिससे अब आप अपनी पुरानी Feed पोस्ट और Carousel पोस्ट का म्यूजिक बेहद आसानी से चेंज कर सकते हैं।
दरअसल कंपनी Replace Audio नाम का फीचर लेकर आई है जिसकी मदद से यूजर्स बिना पोस्ट डिलीट किए या दोबारा अपलोड किए उसमें नया ऑडियो ट्रैक ऐड कर सकते हैं। खास बात ये है कि ऐसा करने से पोस्ट के लाइक्स, कमेंट्स, शेयर और रीच पर कोई असर नहीं पड़ेगा।