टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Qualcomm ने नई दिल्ली में चल रहे India Mobile Congress (IMC) 2026 में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म्स, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 को भारत में शोकेस किया है। इस दौरान स्मार्टफोन ब्रांड्स ने इन नए चिप्स पर चलने वाले अपने अपकमिंग डिवाइसेज का प्रीव्यू भी पेश किया।