Tech
IMC 2026 में बोले PM मोदी: 2022 में 5G लॉन्च के बाद 10 गुना बढ़ा मोबाइल इंटरनेट स्पीड, हर जिले तक पहुंचा नेटवर्क
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 2022 में देश में 5G सर्विस शुरू होने के बाद से भारत में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड 10 गुना बढ़ गई है। ये बात पीएम ने नई दिल्ली के यशोभूमि में चल रह
लेखक Saket Singh Baghel22K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 2022 में देश में 5G सर्विस शुरू होने के बाद से भारत में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड 10 गुना बढ़ गई है। ये बात पीएम ने नई दिल्ली के यशोभूमि में चल रहे India Mobile Congress (IMC) के 10वें एडिशन को संबोधित करते हुए कहा।
PM मोदी ने कहा, '2022 में इसी मंच से हमने देश में 5G लॉन्च किया था। फिर 2023 में मैंने बात की थी कि कैसे भारत 5G रोल-आउट से आगे बढ़कर 5G रीच-आउट की तरफ बढ़ रहा है। और आज हम सब देख रहे हैं कि 5G कनेक्टिविटी देश के हर जिले तक पहुंच चुकी है।'


