टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने मंगलवार को X पर एक टीजर शेयर करते हुए एक नए डिवाइस के आने और उसकी उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स कन्फर्म की हैं। हालांकि, HMD ने अभी तक फोन के असली नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर से संकेत मिलता है कि कैमरा इसके मेन हाइलाइट्स में से एक होगा। ये रियर डिजाइन की एक झलक भी पेश करता है। इसके डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आने की संभावना है।