Tech
खुद के वीडियो में खुद ही बनिए स्टार! Google Vids में आए ये दो बड़े AI फीचर्स, टाइप करते ही काम शुरू
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अपने AI-पॉवर्ड वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म Google Vids में दो बड़े अपडेट लेकर आया है, जो AI वीडियो स्पेस में कैपेबिलिटीज को काफी बढ़ा रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि टेक जगत में ये ब
लेखक Saket Singh Baghel12K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google अपने AI-पॉवर्ड वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म Google Vids में दो बड़े अपडेट लेकर आया है, जो AI वीडियो स्पेस में कैपेबिलिटीज को काफी बढ़ा रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि टेक जगत में ये बदलाव तब आया है जब OpenAI Sora जैसे बड़े नाम बंद हो चुके हैं। इसके साथ ही, कंपनी ने Google Vids में Gemini Omni नाम का एक नया AI-पॉवर्ड वीडियो जनरेशन और एडिटिंग टूल पेश किया है। इसके अलावा Personal Avatars फीचर भी जोड़ा गया है, जो यूजर्स को बिना कैमरे के सामने कदम रखे अपने खुद के वीडियो का एक डिजिटल वर्जन बनाने की सुविधा देता है।



