Tech
पहली बार Google Play Store के साथ आए Amazon के टैबलेट्स! Alexa Tablet 12 Pro समेत 3 नए मॉडल्स लॉन्च
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon ने अपनी नई Amazon Alexa टैबलेट लाइनअप को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जिसमें सबसे खास बात ये है कि अब यूजर्स को Google Play Store के जरिए सीधे एप्स डाउनलोड करने का एक्सेस मिलेगा। इस लेटेस
लेखक Saket Singh Baghel45K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon ने अपनी नई Amazon Alexa टैबलेट लाइनअप को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है, जिसमें सबसे खास बात ये है कि अब यूजर्स को Google Play Store के जरिए सीधे एप्स डाउनलोड करने का एक्सेस मिलेगा। इस लेटेस्ट लाइनअप में Amazon Alexa Tablet 8, Alexa Tablet 11 और Alexa Tablet 12 Pro शामिल हैं। ये तीनों टैबलेट्स Alexa+ AI के साथ आते हैं और इनमें MediaTek चिपसेट्स के साथ 8GB तक रैम मिलती है (टॉप मॉडल में 16GB तक का ऑप्शन है)। Amazon Alexa Tablet 12 Pro में 2.5K रेजोल्यूशन के साथ दो डिस्प्ले ऑप्शन्स मिलते हैं। इसके अलावा ये टैबलेट मैग्नेटिकली जुड़ने वाले Pro Keyboard और USI 2.0 Pro Pen को भी सपोर्ट करता है।


