Tech
सामने आया Google Pixel 11 Pro Fold का लुक! 12 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें क्या बदला
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Pixel 11 Pro Fold अगले हफ्ते भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। गूगल का ये नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Pixel 11 और Pixel 11 Pro के साथ मार्केट में दस
लेखक Saket Singh Baghel32K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Pixel 11 Pro Fold अगले हफ्ते भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। गूगल का ये नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Pixel 11 और Pixel 11 Pro के साथ मार्केट में दस्तक देगा। कंपनी ने हाल ही में अपने नेक्स्ट जनरेशन के स्मार्टफोन्स की झलक दिखानी शुरू की थी। अब टेक जायंट ने Google Pixel 11 Pro Fold का ऑफिशियल डिजाइन शेयर कर दिया है, जिससे पहले लीक हुए रेंडर्स में दिखे हल्के-फुल्के बदलावों की पुष्टि हो गई है। फोल्डेबल फोन में पहले जैसा ही स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है, हालांकि कैमरा आइलैंड में थोड़ा बदलाव करके दो पिल-शेप वाले कटआउट्स दिए गए हैं।



