Tech
Google Pixel 11 सीरीज की पहली झलक आई सामने, डिजाइन और AI फीचर्स का हुआ खुलासा
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए! गूगल जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है। कंपनी अगले महीने
लेखक Sameer Saini41K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए! गूगल जल्द ही अपनी अगली फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसका पहला ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है। कंपनी अगले महीने 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले Made by Google इवेंट के दौरान इस नई Pixel 11 सीरीज को पेश कर सकती है।
टीजर में फोन के डिजाइन की पहली झलक के साथ एक नया Gold कलर ऑप्शन भी देखने को मिल रहा है, जिसे Pixel 11 Pro बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर Pixel 11 के लिए एक खास लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। इस पेज पर 'The Next Generation Google Pixel 11. August 12' लिखा हुआ है, जिससे लॉन्च डेट और सीरीज का नाम कन्फर्म हो गया है।



