टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Pay को भारत में अपने लॉन्च के बाद से कई अपडेट्स मिले हैं, जिनसे इस डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म में कई नई सुविधाएं जुड़ी हैं। अब बीते दिनों टेक दिग्गज ने एप के अंदर ही सीधे Ask Google Pay नाम से एक Gemini-पावर्ड AI चैटबॉट लॉन्च किया है, जो एक नया कन्वर्सेशनल एक्सपीरियंस देता है। ये नया Ask Google Pay AI चैटबॉट यूजर के स्पेंडिंग बिहेवियर के आधार पर सवालों के जवाब देने में कैपेबल है, जिससे यूजर्स अपने खर्चों का एनालिसिस कर सकते हैं। इसके अलावा, Google ने भारत में RuPay नेटवर्क पर बेस्ड Google Pay Flex SBI Card लॉन्च करने के लिए SBI Card के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की है।