टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल ने गूगल अकाउंट्स के लिए एक नया साइन-इन मेथड पेश किया है। 'Selfie Video' नाम का ये नया फीचर यूजर्स को तब साइन इन करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है जब उन्हें साइन इन करने में दिक्कत आ रही हो। गूगल का कहना है कि सेल्फी वीडियो एन्क्रिप्टेड रहेगा और इसका इस्तेमाल केवल साइन-इन और अकाउंट रिकवरी के दौरान पहचान वेरीफाई करने के लिए किया जाएगा। कंपनी ने नए साइन-इन ऑप्शन का डेमो दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। गूगल ने मेंशन किया है कि सेल्फी वीडियो और उससे जुड़ा डेटा सिक्योरिटी सेटिंग्स में सेव रहेगा।